गुरुवार, 7 जुलाई 2016

 बीजेपी उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव पर ध्यान केंद्रित करते हुए असम की तर्ज पर इस सूबे में भी सामाजिक समीकरणों को साधने में जुट गयी है। भाजपा राजभर के मतों को अपने पाले में करने के लिए सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी भासपा के साथ गठबंधन करेगी।
 भासपा अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने बताया कि भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के निमंत्रण पर उनकी 17 जून को दिल्ली में उनसे बातचीत हुई थी। भाजपा से उनके दल का गठजोड़ तय हो गया है। भाजपा उनके दल को 20 सीट देने पर सहमत हो गयी है।

उन्होंने बताया कि आगामी नौ जुलाई को मऊ में अति दलित और अति पिछड़े वर्ग की पंचायत होगी, जिसमें भाजपा अध्यक्ष अमित शाह भी भाग लेंगे। इसी पंचायत में भाजपा और भासपा गठबंधन की औपचारिक घोषणा होगी। राजभर ने बताया कि भारतीय समाज पार्टी जिन 20 सीट पर चुनाव लड़ेगी उन्हें भी चिह्नित कर लिया गया है। इसका खुलासा बाद में एक रणनीति के तहत होगा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें